Tuesday, April 21Khabar Ka Asar Bhi

Tag: election

बिहार के 40 में 38 सांसद करोड़पतिः महिला MP सबसे अमीर तो HAM के विजेता उम्मीदवार सबसे गरीब, किनके पास कितनी है संपत्ति..?

बिहार के 40 में 38 सांसद करोड़पतिः महिला MP सबसे अमीर तो HAM के विजेता उम्मीदवार सबसे गरीब, किनके पास कितनी है संपत्ति..?

Bihar, Breaking News, India, Politics
PATNA: ADR ने बिहार की सभी चालीस लोस विजेता उम्मीदवारों का रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में सबसे अमीर सांसद लोजपा(रामविलास) के हैं, जबकि सबसे कम संपत्ति वाले हैं HAM के विजेता उम्मीदवार. चालीस में से 38 ऐसे सांसद हैं जो करोड़पति हैं. यानि उनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है. सबसे अमीर लोजपा की सांसद वीणा देवी तो दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के रविशंकर प्रसाद,तीसरे नंबर पर बीजेपी के विजेता उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल हैं. सबसे गरीब सांसद की श्रेणी में एक नंबर पर जीतनराम मांझी हैं. दूसरे नंबर पर सुदामा प्रसाद तो तीसरे नंबर पर अजय कुमार मंडल हैं. 40 में 38 सांसद करोड़पति    करोड़पति विजेता उम्मीदवारों की बात करें तो 40 में से 38 (95 फ़ीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं. बीजेपी के 12, जदयू 12, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी 5, राजद के सभी चार, कांग्रेस तीन, निर्दलीय 1, सीपीआई एमएल के दो में ...
13 मार्च के बाद होगी लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा, पहली बार 96.88 करोड़ लोग होंगे मतदाता ।

13 मार्च के बाद होगी लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा, पहली बार 96.88 करोड़ लोग होंगे मतदाता ।

Bihar, Breaking News, India, Politics
चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है और एक बार यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी वर्तमान में तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। इसके पहले बिहार का दौरा भी आयोग की टीम ने किया था. देश के सभी राज्यों का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है। ऐसे में 13 मार्च के बाद कभी लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा की जा सकती है । आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकें कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों ...