मोतिहारी में फर्जी नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ के नकली नोट, 13 लाख कैश और 38 सोने के बिस्किट बरामद, 4 गिरफ्तार ।
Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने कथित जाली नोट और ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में देर रात चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये के कथित फर्जी नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 सोने के बिस्किट, हथियार, गोलियां और एक वाहन बरामद होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में कथित फेक नोट और अन्य सामान बरामद किए गए. हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह लो...









