सिवान एसपी ,एसडीपीओ समेत नौ पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुआ FIR, जांच जारी |
खगड़िया - मानसी थाना के तत्कालीन दारोगा अमलेंदू सिंह ने तत्कालीन एसपी समेत 9 पुलिस अधिकारियों पर सदर अस्पताल में घेर कर मारपीट, मोबाइल छीन लेने सहित का आरोप लगाते हुए सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया था, इस पर कोर्ट के आदेश पर खगड़िया के तत्कालीन एसपी (वर्तमान में सिवान एसपी), एसडीपीओ समेत तत्कालीन 9 पुलिस अधिकारियों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 54/24 में जिले के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार, तत्कालीन सदर एसडीपीओ सुमित कुमार (वर्तमान में नालंदा जिला), सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह (वर्तमान में औरंगाबाद जिले में तैनात), तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सदर पवन कुमार, तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार (वर्तमान में अलौली थाना में पदस्थापित), अमलेश कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेन्द्र प्रसाद...









