Tuesday, August 18Khabar Ka Asar Bhi

Bihar

पीएम मोदी का बिहार दौरा फिर टला, 4 फरवरी को बेतिया में था कार्यक्रम।

पीएम मोदी का बिहार दौरा फिर टला, 4 फरवरी को बेतिया में था कार्यक्रम।

Bihar, Breaking News, India, Politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा एक बार फिर से टल गया है। वो 4 फरवरी को बेतिया आने वाले थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों के लिए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कार्यक्रम का फिर से डेट निश्चित किया जाएगा। बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री का बिहार आगमन का कार्यक्रम 13 जनवरी को रखा गया था। इसके बाद 27 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री पूर्व चंपारण जिले के छपरा बहास आईओसीएल टर्मिनल मैदान में आने वाले थे, लेकिन बाद में बदलाव कर इसे 4 फरवरी किया गया।  ...
बेतिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ।

बेतिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ।

Bihar, Breaking News, Business, India
न्यूज़ हिंदुस्तान टीम की रिपोर्ट: आप तमाम बेतिया वासीयो को यह सूचित किया जाता है कि कल फिटर टाउन 3 में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य को लेकर बाधित रहेगी | पुराना LIC से लेकर V2 होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड, इंद्रपुरी कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, बिशप हाउस, डॉ नासिर अली क्लीनिक, मिर्जा टोली इत्यादि जगह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी ।...
बिहार में खतरनाक ठंड का अलर्ट, कई जिलों में होगी बारिश, देखे रिपोट |

बिहार में खतरनाक ठंड का अलर्ट, कई जिलों में होगी बारिश, देखे रिपोट |

Bihar, Breaking News, India
Bihar Weather Alert :कड़ाके की ठंड की वजह से पूरा बिहार थर-थर कांप रहा है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूत हो गये हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। बिहार में भीषण ठंड का अलर्ट मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है लिहाजा ठंड में और इजाफा होगा लिहाजा कहा जा सकता है कि बिहार के लिए अगले कुछ दिन और खतरनाक होंगे। कोल्ड-डे से सावधान रहें लोग फिलहाल ठंड को लेकर बच्चों और बुजुर्गों को और सावधानियां बरतनी होगी। मौसम विभाग की माने तो अभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक कोल्ड-डे से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग का कहना ह...
बेतिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे DIG जयंत कांत |

बेतिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे DIG जयंत कांत |

Bihar, Breaking News, Crime, India
बेतिया में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी. तब कहीं वह पकड़ में आया. बताया जाता है कि अपराधी रंगदारी मामले में फरार चल रहा था. उसे जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा. इसी क्रम में खदेड़कर पकड़ने के दौरान पुलिस को उसे काबू करने के लिए गोली चलानी पड़ी. गिरफ्तार अपराधी की पहचान भूतनाथ चौबे के रूप में हुई है | बेतिया में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी. तब कहीं वह पकड़ में आया. बताया जाता है कि अपराधी रंगदारी मामले में फरार चल रहा था. उसे जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा. इसी क्रम में खदेड़कर पकड़ने के दौरान पुलिस को उसे काबू करने के लिए गोली चलानी पड़ी. गिरफ्तार अपराधी की पहचान भूतनाथ चौबे के रूप में हुई है | मिली जानकारी के अनुसार साठी में एक रंगदारी मामले में फरार अपराधी भूतनाथ चौबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस को गिरफ्तार...
जदयू नेता के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बेतिया पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा ।

जदयू नेता के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बेतिया पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
Bettiah News: योगापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में जदयू कार्यकर्ता मनोज कुशवाहा उम्र लगभग 33 वर्ष, पिता-रामनाथ कुशवाहा, ग्राम लक्ष्मीपुर ,थाना -योगापट्टी , जिला- पश्चिम चम्पारण , बेतिया को घर में घुसकर दो मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय योगापट्टी थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। जख्मी को इलाज हेतु GMCH- बेतिया भेजा गया है। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा ,दो मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल बरामद किया गया है। इस घटना में जख्मी मनोज कुशवाहा का घटना में शामिल गिरफ्तार अपराध कर्मी अंकित सिंह से पूर्व से व्यक्तिगत दुश्मनी थी जिसके द्वारा इस घटना को कारित किया गया।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।...
सोनपुर मेला बंद! : अब भोजपुरी गानों पर नहीं लगेंगे ठुमके, करोड़ों का नुकसान |

सोनपुर मेला बंद! : अब भोजपुरी गानों पर नहीं लगेंगे ठुमके, करोड़ों का नुकसान |

Bihar, Breaking News, Business, India, Politics
PATNA :बिहार का सुप्रसिद्ध सोनपुर मेला बंद होगा। जी हां, ये सवाल चहुंओर उठने लगे हैं। दरअसल, विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आए व्यापारी और कारोबारी बेहद परेशान है लिहाजा अब सोनपुर मेला को बंद करने की बात होने लगी है। सोनपुर मेला बंद! आपको बता दें कि पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोनपुर मेला का उद्घाटन किया था लेकिन हफ्तेभर गुजर जाने के बाद भी अबतक कारोबारियों को लाइसेंस नहीं मिला है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अब भोजपुरी गानों पर नहीं लगेंगे ठुमके सोनपुर मेला के प्रति सौतेला व्यवहार और प्रशासन की तरफ से मेला क्षेत्र में व्याप्त कुव्यवस्था से लोगों में नाराजगी है। कारोबारियों का कहना है कि बिहार के राजगीर में कुछ दिनों पहले ही मलमास मेला का आयोजन किया गया था, जहां पहले दिन से झूला, मौत का कुआं, सर्कस, थिएटर आदि का लाइसेंस देकर मेले ...
त्योहार से पहले हादसा : खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग, बच्चे सहित 15 से ज्यादा लोग झुलसे |

त्योहार से पहले हादसा : खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग, बच्चे सहित 15 से ज्यादा लोग झुलसे |

Bihar, Breaking News, India
MOTIHARI : खबर मोतिहारी जिले से है, जहां धनतेरस से पहले बड़ा हादसा हो गया है। यहां खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के 15 से ज्यादा लोग झुलस गए। दो लोग जिंदगी और मौत जंग लड़ रहे हैं. घायलों में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शामिल है। ग्रामीणों व प्रशासन के सहयोग से सभी जख्मी को रक्सौल व बेतिया असपताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामगढ़वा के पलनवा थाना क्षेत्र पखनाहिया गांव की है। यहां अच्छेलाल अच्छेलाल साह के घर खाना बन रहा था ।गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गयी ।गैस से आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन सहित आसपास के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे । आग की लपट बढ़ने के कारण 15 लोग झुलस गए। वहीं गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई । ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को अस्पताल भेजा गया ।सूचना पर प्रशासन व अग्निशामक की गाड़ी पहुचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग...
Bettiah News: पिता ने पहले अपने 5 साल के बेटे को मारा, फिर दे दी अपनी जान, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप ।

Bettiah News: पिता ने पहले अपने 5 साल के बेटे को मारा, फिर दे दी अपनी जान, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप ।

Bihar, Breaking News, Crime, India
बेतिया से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां बुधवार को एक पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला और फिर अपने ही जीवन लीला को समाप्त कर ली, घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और कहा कि मैं अपने बेटे को मरने जा रहा हूं उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी बताया जाता है कि दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर अन बन चल रही थी पुरा मामला लौरिया थाना क्षेत्र के कंडवालिया गांव का है व्यक्ति की पहचान अजीमुल्ला 45 वर्ष और उसका पुत्र अयन 5 वर्ष के रूप में की गई है, बताया जाता है कि युवक ने यह कम पारिवारिक कल के कारण उठाया है उधर पति के फोन पर बेटे को मारने की बात सुनकर अजमुल्ला की पत्नी हरिना अपने भाई तौशीफ के साथ दौड़ी दौड़ी ससुराल पहुंची लेकिन तब बाप और बेटे की जान जा चुकी थी फिर उसने पति और बेटे के शव को फंदे से उतारा घटना की सूचना मिलन...
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, पत्नी के सामने हीं पिता ने उजाड़ दिया बेटे का घर, पांच बोरे धान के लिए पुत्र को मारी गोली |

बेतिया में सनसनीखेज वारदात, पत्नी के सामने हीं पिता ने उजाड़ दिया बेटे का घर, पांच बोरे धान के लिए पुत्र को मारी गोली |

Bihar, Breaking News, Crime, India
बेतिया बेटे ने पिता से अनाज मांगा तो बाप ने बेटे को गोली मार दी. दरअसल पश्चमि चंपारण के श्रीनगर पूजहां वार्ड-10 के शेखटोली में मौलाना मंसूर अंसारी ने पांच बोरी धान के लिए हाफिज की गोली मार कर हत्पुया कर दी.हाफिज अपने बाप से पांच बोरी धान मांग रहा था इसी को लेकर पिता पुत्र में विवाद शुरु हो गया. पुलिस का कहना है कि  मौलाना की बेटी ने अपना खेत रेहन में लिया था. इसमें उसने धन की खेती की. मौलाना पिता भी बेटी के साथ थे. बुधवार को धान खेत से ला कर रखा जा रहा था ,उसी समय महबूब वहां पहुंच गया. गांव वालों के अनुसार  महबूब ने पिता से कहा कि धान में उसे भी हिस्सा चाहिए, उसे पांच बोरी धान  दे दें. वहीं  पिता मंसूर अंसारी का कहना था कि यह धान बेटी का है, क्योंकि उसने अपने रेहन लिए गए खेत में धान की खेती की थी. पांच बोरी धान के लिए पिता-पुत्र मे बहस होने लगी.  देखते ही देखते बात बढ़ती गयी.मौलाना मंसू...
Bihar News: केंद्र सरकार की बड़ी पहल, बिहार के 2 चीनी मिलों में होगा इथेनॉल का उत्पादन ।

Bihar News: केंद्र सरकार की बड़ी पहल, बिहार के 2 चीनी मिलों में होगा इथेनॉल का उत्पादन ।

Bihar, Breaking News, India, Politics
Bettiah: बिहार के किसानों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल राज्य के दो चीनी मिलों को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है. चंपारण के सुगौली और लौरिया चीनी मिल में अब मक्के और ब्रोकन राइस से भी इथेनॉल का उत्पादन हो सकेगा. गन्ने के सीजन में 4 महीने गन्ना से और उसके बाद 6 महीने मक्का और ब्रोकन राइस के जरिए इथेनॉल का निर्माण होगा. चंपारण के किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार की यह पहल अच्छी मानी जा रही है । इथेनॉल निर्माण की दिशा में 168 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के लिए आवंटित किया गया है, साथ ही साथ एचपीसीएल बायोफ्यूल्स को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पश्चिम चंपारण के सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ संजय जयसवाल ने बेतिया में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एचपीसीएल बायोफ्यूल्स के द्वारा लौरिया और सुगौली चीनी मिल में मक्के से इथेनॉल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. उन...