Tuesday, August 18Khabar Ka Asar Bhi

Bihar

मोतिहारी: रक्सौल में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा कड़ा एक्शन ।

मोतिहारी: रक्सौल में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा कड़ा एक्शन ।

Bihar, Breaking News, Crime, India
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी इलाके में पिछले दिनों महावीरी झंडा जुलूस के दौरान जमकर बबाल हुआ था जिसके बाद जिला प्रसाशन के तरफ से इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इस बीच अब जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ अब रक्सौल में अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके पीछे की वजह में बताया गया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर लोगों को भड़का रहे हैं। जिसको देखते हुए इस तरह का कदम जिला प्रशासन ने उठाया है। दरअसल, दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से ईट पत्थर चला था। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। जिस मामले में 24 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमे पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल...
बगहा में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2072 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 61 को भेजा गया जेल ।

बगहा में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2072 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 61 को भेजा गया जेल ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
BAGAHA: 21 अगस्त को महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए उपद्रव मामले में 7 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एफआईआर में 472 लोगों के खिलाफ नामजद और 1600 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं अब तक 61 लोगों को जेल भेजा गया है। जांच के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को दोषी मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार लोगों में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं जिन पर उपद्रव फैलाने का आरोप है। वहीं पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गई हैं। एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को महावीरी जुलूस को लेकर बगहा में उत्पन्न विधि-व्यवस्था को लेकर दोनों सम्प्रदायों के लोगों ने नियम के खिलाफ काम किया है। जिससे समाजिक सौहार्द बिगड़ा है। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस ने दोन...
बेतिया में मनीष कश्यप सहित 8 पर आरोप गठित, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई सुनवाई, भाजपा विधायक से 5 लाख रंगदारी मांगने का है आरोप ।

बेतिया में मनीष कश्यप सहित 8 पर आरोप गठित, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई सुनवाई, भाजपा विधायक से 5 लाख रंगदारी मांगने का है आरोप ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
भाजपा से चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के साथ 2020 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने और छिंतई करने के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मंजूर आलम ने यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत आठ पर आरोप गठित कर दिया है। सोमवार को मामले में आरोपित विवेक शाही, विशाल दूबे, गौरव ठाकुर, विवेक कुमार, रवि ओझा, शशि ओझा तथा राहुल सिंह न्यायालय में उपस्थित हुए। वहीं बेऊर जेल पटना में बंद मनीष कश्यप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रस्तुत हुए। जिसके बाद उन सबों पर लगे आरोप को हिंदी में पढ़ कर सुनाया गया। मारपीटऔर रंगदारी का लगा था आरोप हालांकि आठों ने उनके उपर लगे आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में उनके विरुद्ध आरोप गठित करते हुए अभियोजन साक्षियों पर सम्मन जारी करने का आदेश कार्यालय लिपिक को दिया है। एपीओ श्रीनाथ कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध क...
मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में सुबह – सुबह हो गया मर्डर, मुजफ्फरपुर में गोलीबारी; CM नीतीश कुमार ने कहते है – राज्य में कंट्रोल है क्राइम।

मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में सुबह – सुबह हो गया मर्डर, मुजफ्फरपुर में गोलीबारी; CM नीतीश कुमार ने कहते है – राज्य में कंट्रोल है क्राइम।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुले तौर पर कहते हैं कि - राज्य में कहां अपराध हो रहा है, सबकुछ कुछ अंडर कंट्रोल ही है, कभी दूसरे राज्य में जाकर देखिए वहां का क्राइम रेट कितना है और बिहार में कितना है। लेकिन कम के इन बातों से इतर सिर्फ आज यानी रविवार को बिहार में पहले सुबह चार जगह पर अपराधियों ने गोली मारकर लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल, बिहार के बेगूसराय, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और बेतिया में सुबह-सुबह बेखौफ अपराधियों ने अपने काले कारनामों को अंजाम दिया है और आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बेगूसराय में अपने बेटे के मर्डर केस के इकलौते गवाह रिटायर्ड शिक्षक को गोली मार दी गई है, तो वही मोतिहारी में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि बेतिया में एक पंच की हत्या कर दी गई है। वही मुजफ्फरपुर में रेस्टोरेंट में दो बाइक सवार अपराधियों के द्वारा जमकर फायर...
मोतिहारी: चकिया में सुबह-सुबह अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना |

मोतिहारी: चकिया में सुबह-सुबह अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना |

Bihar, Breaking News, Crime, India
MOTIHARI. मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियो ने रविवार सुबह एक ठेकेदार गोली मार दी। गंभीर हालत में ठेकेदार को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार को बाइक सवार अपराधियो ने दो गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर दो खोखा बरामद किया। चकिया थाना क्षेत्र के पवार हाउस के समीप थाना से महज 100 मीटर दूरी की गोली मारने की घटना बतायी जा रही है. दरअसल, मोतिहारी में अहले सुबह बाइक सवार अपराधियो ने ठेकेदार को थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर गोली मार दी। ठेकेदार की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के राजीव कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी संवेदक को निजी क्लिनिक में कराया भर्ती जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक को अपराधियो ने ...
बेतिया से बड़ी खबर: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा |

बेतिया से बड़ी खबर: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा |

Bihar, Breaking News, Crime, India
BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बेतिया-मोतिहारी मुख्य के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मारूति एजेंसी के पास की है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बचचे स्कूल में पढ़ाई खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे से गुजर रहे स्कूली बच्चों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन छात्रों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट ...
भाजपा की महिला विधायक की अंतरंग तस्वीरें वायरल, MLA बोलीं-एडिटेड है तस्वीरें, पुलिस में करेंगी शिकायत |

भाजपा की महिला विधायक की अंतरंग तस्वीरें वायरल, MLA बोलीं-एडिटेड है तस्वीरें, पुलिस में करेंगी शिकायत |

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
PATNA: बिहार में बीजेपी की एक महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं. पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा की तस्वीरें वायरल हुई है. वायरल तस्वीरों में विधायक जिसके साथ दिख रही हैं वह उनका पुराना सहयोगी रहा है. हालांकि अब विधायक का उस सहयोगी से विवाद चल रहा है. तस्वीरें वायरल होने के बाद रश्मि वर्मा ने मीडिया से कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया साइट्स से ऐसी तस्वीरों के वायरल होने की खबर मिली है. ये पूरी तरह से एडिटेड तस्वीरें हैं, जो सिर्फ उन्हें बदनाम करने की साजिश है. विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि वे पुलिस के साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं बता दें कि वायरल अंतरंग तस्वीरों में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम संजय सारंगीपुर है. वह मोतिहारी का रहने वाला ठेकेदार है. विधायक के मुताबिक दो साल पहले तक संजय सारंगीपुर उनके साथ काम करता था. अब दो...
पटना : नगर निकाय के बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे सांसद-विधायक के प्रतिनिधि।

पटना : नगर निकाय के बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे सांसद-विधायक के प्रतिनिधि।

Bihar, Breaking News, India, Politics
PATNA : बिहार सरकार ने अब एक बहुत बड़ा फैसला किया है। अब राज्य के किसी भी नगर निकाय की बैठक में राज्यसभा या लोकसभा के सांसद और विधान परिषद या विधायक के प्रतिनिधि नहीं बल्कि उन्हें खुद शामिल होना होगा। इस नियम का पूरी सख्ती से पालन करने का आदेश नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया है। दरअसल,  नगर विकास एवं आवास विभाग अपर सचिव ने सभी नगर निगम के नगर आयुक्तों और सभी नगर परिषद या नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र लिख आदेश जारी किया है। इस आदेश में यह कहा गया है कि -  नगर निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि अपनी गाड़ी पर इस तरह के बोर्ड नहीं लगा सकते हैं। यानी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि लिखा कोई बोर्ड किसी गाड़ी पर नहीं लगा होना चाहिए। इस आदेश में कहा गया है कि, किसी भी नगर निकाय की बैठक में अब राज्यसभा या लोकसभा सांसद और विधान परिषद या व...
बिहार के अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही Eye Flu के मरीजों की संख्या, इन बातों का ध्यान रखकर कर सकते हैं बचाव |

बिहार के अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही Eye Flu के मरीजों की संख्या, इन बातों का ध्यान रखकर कर सकते हैं बचाव |

Bihar, Breaking News, India
बरसात के मौसम में कई सारी बीमारी और संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अचानक आई फ्लू के बढ़ते मामलों ने सरकारी व निजी अस्पतालों में आंख से जुड़े समस्याओं लेकर काफी भीड़ पहुंच रही है। आंखों में एक तरह के वायरल इंफेक्शन देखने को मिल रहे हैं। प्रत्येक दिन के मुकाबले सदर अस्पताल में आई फ्लू के मरीज काफी बढ़ते जा रहे हैं। क्यों होता है आई फ्लू आई स्पेशलिस्ट संजीव कुमार गुप्ता बताते हैं कि आंख की समस्या से परेशान ज्यादातर लोग कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू की चपेट में है। आमतौर पर यह मौसम में नमी और उमस भरी गर्मी से आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसका एक अहम कारण मानसून में वायरस और क्लैमाइडिया इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से वायरस को जहां फैलने का मौका मिलता है, वहीं नमी की वजह से इन्फेक्शन हमारे शरीर में लंबे समय तक रहता है। ऐसा ही कुछ ...
बेतिया नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी भागीदारी: गरिमा

बेतिया नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी भागीदारी: गरिमा

Bihar, Breaking News, India, Politics
बेतिया: सघन शहरी क्षेत्र में कही भी कष्टकारी जल जमाव नहीं होने पर नगर निगम महापौर ने निगम के सफाई कर्मियों के प्रति आभार जताया है। वही मानसून बरसात की पहली परीक्षा में नगर निगम प्रशासन के सफल होने में निगम क्षेत्र के जनता जनार्दन के सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। पहली बरसात में ही नगर निगम के नव अधिगृहित क्षेत्र रानी पकड़ी में जल जमाव की खबर पाकर पहुंची महापौर वार्ड 43 के रानी पकड़ी में धर्मबाबा चौक एवं पंचायत भवन के पास पानी का निकास अवरुद्ध होने की खबर पाकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अवरोध को ठीक कराने के कार्य की शुरुआत की ताकि जल जमाव को खत्म हो। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नाले नालियों में कचरा डालने से पानी का बहाव अवरुद्ध हो जाता है। मुख्य...