Tuesday, May 19Khabar Ka Asar Bhi

India

बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा सिकारिया ने नगर आयुक्त को लिखी चिट्ठी की कार्रवाई की की मांग ।

बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा सिकारिया ने नगर आयुक्त को लिखी चिट्ठी की कार्रवाई की की मांग ।

Bihar, Breaking News, India, Politics
Bettiah:  शहर से लेकर पूरे बिहार में डेंगू बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले में वर्षों से बहते हुए नाले का पानी रोकने वालों के खिलाफ महापौर गरिमा देवी सिकारिया एक्शन मोड में आ गईं हैं। महापौर ने बताया कि किसी भी नेचर के जमीन से होकर दशकों से बहते नाले के पानी को किसी के द्वारा भी बंद करना या कराने का कृत्य बिहार नगर पालिका अधिनियम और देश के कानून (आईपीसी) के खिलाफ है। महापौर ने नगर आयुक्त शंभू कुमार को सार्वजनिक नाले के चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की मदद लेकर तत्काल तौर पर कारगर कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि जन समस्या के समाधान में प्रशासन का सहयोग के बजाय राजनीति करने वाले लोगों के कृत्य को मानवता के प्रति अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास केवल और केवल सकारात्मक राजनीति ...
मॉर्निंग वॉक करने गए पंचायत समिति सदस्य के पति को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत ।

मॉर्निंग वॉक करने गए पंचायत समिति सदस्य के पति को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
MOTIHARI : खबर मोतिहारी जिले से जुड़ी है। जहां बुधवार सुपह पंचायत समिति सदस्य के पति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।  घटना तब हुई, जब पंचायत समिति सदस्य मॉर्निंग वॉक के लिए नहर की तरफ गए थे। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने एक के बाद तीन गोली चलाई। जिससे पंसस पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बच्चा पासवान(45) के रूप में की गई है। वहीं उनकी पत्नी सुनीती देवी पंचायत समिति सदस्य है। वहीं इस घटना के बाद गुस्सा ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह मॉर्निग वॉक के लिए अपने गांव श्यामपुर चौक से पश्चिम आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर निकले थे। इसी बीच नवलखा पुल से पहले ही तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से आकर सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। कांड को अंजाम देकर सभी फरार हो गए। सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।...
बेतिया में चलती बाइक की डिक्की में हुआ विस्फोट, फरार चालक को तलाश रही पुलिस ।

बेतिया में चलती बाइक की डिक्की में हुआ विस्फोट, फरार चालक को तलाश रही पुलिस ।

Bihar, Breaking News, Crime, India
बेतिया के साठी में चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट हो गया। घटना साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास मुख्य सड़क की है। मौके से बाइक सवार भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार युवक चनपटिया थाना के नुनियवा टोला का बताया जा रहा है। जिसकी तलाश हो रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डिक्की में किस प्रकार का विस्फोटक था।...
बेतिया: मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता की चाकू गोदकर हुई निर्मम हत्या, दोस्त भी बुरी तरह घायल।

बेतिया: मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता की चाकू गोदकर हुई निर्मम हत्या, दोस्त भी बुरी तरह घायल।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
बेतियाः बिहार के बेतिया में एक भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब बीजेपी नेता आज सुबह अपने दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव की है. बताया जाता है कि घर से 200 मीटर के समीप अज्ञात अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे. तब तक एक की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान सोनू कुमार 32 वर्ष, पिता बृज किशोर साह और गंभीर रुप से घायल की पहचान सुजीत कुमार 28 वर्ष, पिता सुरेन्द्र शाह मुफस्सिल थाना क्षेत्र गोडवा टोला निवासी के रूप में ...
चंपारण रेंज के DIG जयंत कांत समेत 1 DIG और 6 IPS जा रहे हैं ट्रेनिंग पर, जाने शेड्यूल ।

चंपारण रेंज के DIG जयंत कांत समेत 1 DIG और 6 IPS जा रहे हैं ट्रेनिंग पर, जाने शेड्यूल ।

Bihar, Breaking News, Crime, India
Patna: बिहार कैडर के आधा दर्जन आईपीएस अधिकारी मिड टर्म करियर ट्रेनिंग में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद,तेलंगाना जाएंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय पटना से आदेश जारी कर दिया गया है। हैदराबाद जाने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीआईजी, 2 एसएसपी और 2 एसपी शामिल है। राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार डीआईजी बाबूराम, डीआईजी जयंतकांत, एसएसपी गया आशीष भारती, एसएसपी मुज़फ्फरपुर राकेश कुमार, बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश और औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम का नाम ट्रेनिंग में जाने वाले अफसरों में शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार इन्हें 2 सितंबर 2023 को इन सभी अधिकारियों को हैदराबाद में नेशनल पुलिस अकादमी में योगदान देना होगा । Mid-Career Training Programme (MCTP) 18 सितंबर 2023 तक चलेगा। वही, इन अधिकारियों की ट्रेनिंग के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा इन अधिकारियों को कार्यभार ...
मोतिहारी: रक्सौल में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा कड़ा एक्शन ।

मोतिहारी: रक्सौल में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा कड़ा एक्शन ।

Bihar, Breaking News, Crime, India
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी इलाके में पिछले दिनों महावीरी झंडा जुलूस के दौरान जमकर बबाल हुआ था जिसके बाद जिला प्रसाशन के तरफ से इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इस बीच अब जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ अब रक्सौल में अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके पीछे की वजह में बताया गया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर लोगों को भड़का रहे हैं। जिसको देखते हुए इस तरह का कदम जिला प्रशासन ने उठाया है। दरअसल, दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से ईट पत्थर चला था। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। जिस मामले में 24 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमे पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल...
बगहा में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2072 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 61 को भेजा गया जेल ।

बगहा में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2072 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 61 को भेजा गया जेल ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
BAGAHA: 21 अगस्त को महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए उपद्रव मामले में 7 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एफआईआर में 472 लोगों के खिलाफ नामजद और 1600 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं अब तक 61 लोगों को जेल भेजा गया है। जांच के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को दोषी मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार लोगों में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं जिन पर उपद्रव फैलाने का आरोप है। वहीं पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गई हैं। एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को महावीरी जुलूस को लेकर बगहा में उत्पन्न विधि-व्यवस्था को लेकर दोनों सम्प्रदायों के लोगों ने नियम के खिलाफ काम किया है। जिससे समाजिक सौहार्द बिगड़ा है। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस ने दोन...
बेतिया में मनीष कश्यप सहित 8 पर आरोप गठित, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई सुनवाई, भाजपा विधायक से 5 लाख रंगदारी मांगने का है आरोप ।

बेतिया में मनीष कश्यप सहित 8 पर आरोप गठित, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई सुनवाई, भाजपा विधायक से 5 लाख रंगदारी मांगने का है आरोप ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
भाजपा से चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के साथ 2020 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने और छिंतई करने के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मंजूर आलम ने यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत आठ पर आरोप गठित कर दिया है। सोमवार को मामले में आरोपित विवेक शाही, विशाल दूबे, गौरव ठाकुर, विवेक कुमार, रवि ओझा, शशि ओझा तथा राहुल सिंह न्यायालय में उपस्थित हुए। वहीं बेऊर जेल पटना में बंद मनीष कश्यप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रस्तुत हुए। जिसके बाद उन सबों पर लगे आरोप को हिंदी में पढ़ कर सुनाया गया। मारपीटऔर रंगदारी का लगा था आरोप हालांकि आठों ने उनके उपर लगे आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में उनके विरुद्ध आरोप गठित करते हुए अभियोजन साक्षियों पर सम्मन जारी करने का आदेश कार्यालय लिपिक को दिया है। एपीओ श्रीनाथ कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध क...
मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में सुबह – सुबह हो गया मर्डर, मुजफ्फरपुर में गोलीबारी; CM नीतीश कुमार ने कहते है – राज्य में कंट्रोल है क्राइम।

मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में सुबह – सुबह हो गया मर्डर, मुजफ्फरपुर में गोलीबारी; CM नीतीश कुमार ने कहते है – राज्य में कंट्रोल है क्राइम।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुले तौर पर कहते हैं कि - राज्य में कहां अपराध हो रहा है, सबकुछ कुछ अंडर कंट्रोल ही है, कभी दूसरे राज्य में जाकर देखिए वहां का क्राइम रेट कितना है और बिहार में कितना है। लेकिन कम के इन बातों से इतर सिर्फ आज यानी रविवार को बिहार में पहले सुबह चार जगह पर अपराधियों ने गोली मारकर लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल, बिहार के बेगूसराय, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और बेतिया में सुबह-सुबह बेखौफ अपराधियों ने अपने काले कारनामों को अंजाम दिया है और आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बेगूसराय में अपने बेटे के मर्डर केस के इकलौते गवाह रिटायर्ड शिक्षक को गोली मार दी गई है, तो वही मोतिहारी में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि बेतिया में एक पंच की हत्या कर दी गई है। वही मुजफ्फरपुर में रेस्टोरेंट में दो बाइक सवार अपराधियों के द्वारा जमकर फायर...
मोतिहारी: चकिया में सुबह-सुबह अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना |

मोतिहारी: चकिया में सुबह-सुबह अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना |

Bihar, Breaking News, Crime, India
MOTIHARI. मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियो ने रविवार सुबह एक ठेकेदार गोली मार दी। गंभीर हालत में ठेकेदार को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार को बाइक सवार अपराधियो ने दो गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर दो खोखा बरामद किया। चकिया थाना क्षेत्र के पवार हाउस के समीप थाना से महज 100 मीटर दूरी की गोली मारने की घटना बतायी जा रही है. दरअसल, मोतिहारी में अहले सुबह बाइक सवार अपराधियो ने ठेकेदार को थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर गोली मार दी। ठेकेदार की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के राजीव कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी संवेदक को निजी क्लिनिक में कराया भर्ती जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक को अपराधियो ने ...