Tuesday, May 19Khabar Ka Asar Bhi

India

बिहार के 40 में 38 सांसद करोड़पतिः महिला MP सबसे अमीर तो HAM के विजेता उम्मीदवार सबसे गरीब, किनके पास कितनी है संपत्ति..?

बिहार के 40 में 38 सांसद करोड़पतिः महिला MP सबसे अमीर तो HAM के विजेता उम्मीदवार सबसे गरीब, किनके पास कितनी है संपत्ति..?

Bihar, Breaking News, India, Politics
PATNA: ADR ने बिहार की सभी चालीस लोस विजेता उम्मीदवारों का रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में सबसे अमीर सांसद लोजपा(रामविलास) के हैं, जबकि सबसे कम संपत्ति वाले हैं HAM के विजेता उम्मीदवार. चालीस में से 38 ऐसे सांसद हैं जो करोड़पति हैं. यानि उनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है. सबसे अमीर लोजपा की सांसद वीणा देवी तो दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के रविशंकर प्रसाद,तीसरे नंबर पर बीजेपी के विजेता उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल हैं. सबसे गरीब सांसद की श्रेणी में एक नंबर पर जीतनराम मांझी हैं. दूसरे नंबर पर सुदामा प्रसाद तो तीसरे नंबर पर अजय कुमार मंडल हैं. 40 में 38 सांसद करोड़पति    करोड़पति विजेता उम्मीदवारों की बात करें तो 40 में से 38 (95 फ़ीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं. बीजेपी के 12, जदयू 12, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी 5, राजद के सभी चार, कांग्रेस तीन, निर्दलीय 1, सीपीआई एमएल के दो में ...
सलमान खान फायरिंग केस में बेतिया पहुंची मुंबई पुलिस, शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया |

सलमान खान फायरिंग केस में बेतिया पहुंची मुंबई पुलिस, शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया |

Bihar, Breaking News, Crime, Entertainment, India, Politics
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस इस मामले में आरोपी शूटर विक्की के 5 करीबियों को बेतिया से उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की के पिता से भी लंबी पूछताछ की है.| बताया जाता है कि सोमवार रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बेतिया जिले के गौनाहा के मसही गांव पहुंची और पूछताछ के लिए शूटर विक्की की करीबी 5 लोगों के परिवार को नोटिस सौंपा और सभी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.| इनमें संजीत चौहान, सुनील कुमार, अंकित, आशीष और विकास शामिल हैं. फिलहाल इन लोगों की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.|...
बेतिया: बिजली विभाग शहर में चलाएगी सघन जांच अभियान, इन लोगों पर रहेगी खास नजर ।

बेतिया: बिजली विभाग शहर में चलाएगी सघन जांच अभियान, इन लोगों पर रहेगी खास नजर ।

Bihar, Breaking News, Business, India
इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां जिला मुख्यालय के बिजली विभाग को मार्च 2024 में 20 करोड़ का टारगेट बिजली मुख्यालय पटना के द्वारा दिया गया है । जिसके लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर शहर में कनीय विद्युत अभियंता मोहित कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । आपको बता दें जिसमें बकाएदारों का लाइन काटने के साथ-साथ बिजली चोरी करने वाले पर भी प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश बिजली विभाग के द्वारा दिया गया है । ...
13 मार्च के बाद होगी लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा, पहली बार 96.88 करोड़ लोग होंगे मतदाता ।

13 मार्च के बाद होगी लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा, पहली बार 96.88 करोड़ लोग होंगे मतदाता ।

Bihar, Breaking News, India, Politics
चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है और एक बार यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी वर्तमान में तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। इसके पहले बिहार का दौरा भी आयोग की टीम ने किया था. देश के सभी राज्यों का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है। ऐसे में 13 मार्च के बाद कभी लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा की जा सकती है । आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकें कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों ...
आज बेतिया शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी गुल रहेगी बिजली |

आज बेतिया शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी गुल रहेगी बिजली |

Bihar, Breaking News, India
बेतिया: 132/33 के वी ग्रिड उपकेंद्र, बेतिया से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित । बेतिया ग्रिड से निकलने वाले सभी 33 के० वीo फीडर यथा मंशा टोला, नौरंगाबाग, मनुआपुल, GMCH, चनपटिया, कुनारबाग, बैरिया, नौतन, सेल, योगापट्टी एवम धोकराहा शक्ति उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बेतिया ग्रिड उपकेंद्र के सहायक अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि 132 के वी मेन बस बार का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, जिस कारण शट डाउन लिया गया है। उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि आपूर्ति बाधित होने से पहले सभी आवश्यक कार्य निपटा ले .विधुत विभाग को उपभोक्ताओ की असुविधा के लिए खेद है..। ...
पीएम मोदी का बिहार दौरा फिर टला, 4 फरवरी को बेतिया में था कार्यक्रम।

पीएम मोदी का बिहार दौरा फिर टला, 4 फरवरी को बेतिया में था कार्यक्रम।

Bihar, Breaking News, India, Politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा एक बार फिर से टल गया है। वो 4 फरवरी को बेतिया आने वाले थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों के लिए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कार्यक्रम का फिर से डेट निश्चित किया जाएगा। बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री का बिहार आगमन का कार्यक्रम 13 जनवरी को रखा गया था। इसके बाद 27 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री पूर्व चंपारण जिले के छपरा बहास आईओसीएल टर्मिनल मैदान में आने वाले थे, लेकिन बाद में बदलाव कर इसे 4 फरवरी किया गया।  ...
बेतिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ।

बेतिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ।

Bihar, Breaking News, Business, India
न्यूज़ हिंदुस्तान टीम की रिपोर्ट: आप तमाम बेतिया वासीयो को यह सूचित किया जाता है कि कल फिटर टाउन 3 में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य को लेकर बाधित रहेगी | पुराना LIC से लेकर V2 होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड, इंद्रपुरी कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, बिशप हाउस, डॉ नासिर अली क्लीनिक, मिर्जा टोली इत्यादि जगह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी ।...
बिहार में खतरनाक ठंड का अलर्ट, कई जिलों में होगी बारिश, देखे रिपोट |

बिहार में खतरनाक ठंड का अलर्ट, कई जिलों में होगी बारिश, देखे रिपोट |

Bihar, Breaking News, India
Bihar Weather Alert :कड़ाके की ठंड की वजह से पूरा बिहार थर-थर कांप रहा है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूत हो गये हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। बिहार में भीषण ठंड का अलर्ट मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है लिहाजा ठंड में और इजाफा होगा लिहाजा कहा जा सकता है कि बिहार के लिए अगले कुछ दिन और खतरनाक होंगे। कोल्ड-डे से सावधान रहें लोग फिलहाल ठंड को लेकर बच्चों और बुजुर्गों को और सावधानियां बरतनी होगी। मौसम विभाग की माने तो अभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक कोल्ड-डे से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग का कहना ह...
बेतिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे DIG जयंत कांत |

बेतिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे DIG जयंत कांत |

Bihar, Breaking News, Crime, India
बेतिया में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी. तब कहीं वह पकड़ में आया. बताया जाता है कि अपराधी रंगदारी मामले में फरार चल रहा था. उसे जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा. इसी क्रम में खदेड़कर पकड़ने के दौरान पुलिस को उसे काबू करने के लिए गोली चलानी पड़ी. गिरफ्तार अपराधी की पहचान भूतनाथ चौबे के रूप में हुई है | बेतिया में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी. तब कहीं वह पकड़ में आया. बताया जाता है कि अपराधी रंगदारी मामले में फरार चल रहा था. उसे जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा. इसी क्रम में खदेड़कर पकड़ने के दौरान पुलिस को उसे काबू करने के लिए गोली चलानी पड़ी. गिरफ्तार अपराधी की पहचान भूतनाथ चौबे के रूप में हुई है | मिली जानकारी के अनुसार साठी में एक रंगदारी मामले में फरार अपराधी भूतनाथ चौबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस को गिरफ्तार...
जदयू नेता के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बेतिया पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा ।

जदयू नेता के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बेतिया पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा ।

Bihar, Breaking News, Crime, India, Politics
Bettiah News: योगापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में जदयू कार्यकर्ता मनोज कुशवाहा उम्र लगभग 33 वर्ष, पिता-रामनाथ कुशवाहा, ग्राम लक्ष्मीपुर ,थाना -योगापट्टी , जिला- पश्चिम चम्पारण , बेतिया को घर में घुसकर दो मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय योगापट्टी थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। जख्मी को इलाज हेतु GMCH- बेतिया भेजा गया है। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा ,दो मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल बरामद किया गया है। इस घटना में जख्मी मनोज कुशवाहा का घटना में शामिल गिरफ्तार अपराध कर्मी अंकित सिंह से पूर्व से व्यक्तिगत दुश्मनी थी जिसके द्वारा इस घटना को कारित किया गया।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।...